लखनऊ। बसपा अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। प्रभु दयाल पिछले काफी समय से बीमार थे। आज दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली।
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मायावती के पिता के निधन की जानकारी दी है। उनकी ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के पूज्य पिता श्री प्रभु दयाल जी का 95 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया।
बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।