Top NewsUttar Pradesh

आगरा में महिला डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी

आगरा। आगरा में 38 वर्षीय महिला डेंटिस्ट के हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ को बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी का नाम शुभम है। शुभम ने कमला नगर की कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से डेंटिस्ट निशा सिंघल की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की।

उसने डॉक्टर के बेटी एमिशा और बेटे अद्वय को भी गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर जब वो भाग रहा था तो सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में वो कैद हो गया। उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शुभम के रूप में हुई थी। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से लूटी गई रकम और जेवरात बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में कालिंदी विहार इलाके के पास एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह आरोपी शुभम को पकड़ लिया। आरोपी के पैर में एक गोली लगी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी और आभूषणों से भरा बैग भी बरामद किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH