City NewsUttar Pradesh

यूपी: महिलाओं को छेड़ रहा था पुलिसवाला, युवक ने विरोध किया तो मार दी गोली

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस का ऐसा शर्मनाक चेहरा सामने आया है उसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। यहां
एक पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था और जब उसकी इस हरकत का एक शख्स ने विरोध किया तो उसने उसे गोली मार दी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी पुलिसकर्मी का नाम सर्वेश है। सर्वेश वर्तमान में गोंडा जिले में तैनात है। घटना मंगलवार को कमालपुर गांव में घटी। बताया जा रहा है कि सर्वेश में जमकर शराब पी रखी थी। उसके साथ उसके कुछ साथी भी थे। तभी गांव की कुछ महिलाएं उसके सामने से गुजरीं।

इसके बाद सर्वेश ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। जब किशनलाल ने उसकी इस हरकत पर आपत्ति की, तो झगड़ा शुरू हो गया। विवाद हिंसक हो गया और पुलिसकर्मी ने किशनलाल को गोली मार दी। इसके बाद वो फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH