Regional

उत्तराखंड : बीजेपी नेता नर्मदा तिवारी का कोरोना से निधन

देहरादून। उत्तराखंड में बीती रात कुमाऊं में भाजपा नेत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं की पूर्व संयोजक नर्मदा तिवारी का 53 साल की उम्र में निधन हो गया।वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। अल्मोड़ा निवासी नर्मदा तिवारी अल्मोड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती थी। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

अल्मोड़ा के गोलनाकरड़िया निवासी भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी को तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें बीते बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया और वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।

जानकारी मिली है कि भाजपा नेत्री मधुमेह और हाइपरटेंशन से ग्रसित थीं। देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH