RegionalTop News

आंध्र प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी से मचा हड़कंप, 1 की मौत, 300 के करीब बीमार

एलुरु। कोरोना महामारी के बीच आंध्र प्रदेश में एक रहस्मई बीमारी से हड़कंप मच गया है। आंध्र प्रदेश के एलुरू में इस बीमारी से एक शख्स की मौत हो गई जबकि 300 के करीब लोग बीमार हो गए। रहस्यमयी बीमारी के चलते लोगों में मिर्गी के दौरे, अचानक से बेहोश होना, कांपने और मुंह से झाग आने की शिकायतें आ रही हैं। जिस मरीज की मौत हुई है उसका एलुरु के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिल्ली स्थित एम्स में एक्सपर्ट की एक टीम ने अजीबोगरीब बीमारी का पता लगाने के लिए एलुरु के सरकारी डॉक्टरों से संपर्क किया है।

पश्चिम गोदावरी जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 140 से अधिक रोगी उपचार के बाद अस्पतालों से घर जा चुके हैं, वहीं अन्य लोगों की हालत स्थिर है। अभी तक पता नहीं चल सका है कि बीमारी किस वजह से फैली है जिसमें लोग अचानक से चक्कर आने के बाद बेहोश हो रहे हैं।

विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिन्हें चक्कर आने और दौरे पड़ने के लक्षणों के बाद आज सुबह भर्ती कराया गया था। अधिकतर लोग कुछ ही मिनट में सही हो गये लेकिन कम से कम सात लोगों को रविवार को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH