NationalTop News

देश में भारत बंद का मिलाजुला असर, अधिकतर जगहों पर जनजीवन सामान्य

नई दिल्ली। नए किसान कानूनों के विरोध में आज किसानों ने भारत बंद का आहवान किया हुआ है। भारत बंद को तमाम विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। हालांकि बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। देश में कुछ जगहों पर बंद की वजह से दुकाने बंद हैं तथा सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन अधिकतर जगहों पर जनजीवन सामान्य चल रहा है।

पंजाबा की बात करें तो वहां बंद का  ख़ासा असर देखने को मिल रहा है पंजाब में अनेक स्थानों पर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। राज्य में पेट्रोल डीलरों ने भी बंद के समर्थन में पेट्रोल पंप बंद रखे। पड़ोसी राज्य हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोक दल ने भारत बंद को समर्थन दिया। दोनों ही राज्यों में सुबह से ही किसान राजमार्गों और अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर एकत्रित होने लगे थे.। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों ही राज्यों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है, ‘‘मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो। सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है. इसका संपूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं। वहीं प्रियंका गांधी ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया और आरोप लगाया, “जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को बीजेपी सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है।”

किसानों ने अपने प्रदर्शन में किसी भी राजनीतिक दल को अनुमति नहीं दी है लेकिन फिर भी कई राजनीतिक दलों के नेता किसानों के बीच जाकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं। केंद्र सरकार आरोप लगा रही है कि राजनीतिक दलों के नेता किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपने हित साध रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH