Sports

मुंबई पुलिस ने सुरेश रैना पर दर्ज किया केस, ये है मामला

नई दिल्ली। हाल ही में टीम इंडिया से संन्यास लेने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना पर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर कोरोना नियमों को ताक पर रखकर पब में पार्टी करने का आरोप है।

सुरेश रैना के अलावा मुंबई पुलिस ने कई अन्य सेलिब्रटीज पर भी मामला दर्ज किया है जिनमें सिंगर गुरु रंधावा, रैपर बादशाह, सुजैन खान शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 5 स्टार होटल के क्लब में पार्टी के दौरान सुरेश रैना समेत कई लोगों ने न तो मास्क पहना था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल थीं। छापे के वक्त सिंगर गुरु रंधावा, सुजैन खान और रैपर बादशाह भी मौजूद थे। ये सभी पिछले के दरवाजे से फरार हो गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH