NationalTop News

कर्नाटक विधानपरिषद के उपसभापति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

बेंगलुरु। कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति एसएल धर्मेगौड़ा का क्षत विक्षत शव मध्य कर्नाटक की पहाड़ियों में उनके गृह नगर चिकमगलूर के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया। पुलिस के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की है। धर्मेगौड़ा के शव को आगे की जांच के लिए शिमोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। आईजीपी वेस्ट ने कहा है, ‘मामले की जांच चल रही है। साइट से एक नोट बरामद हुआ है, लेकिन इसमें क्या है, इसका विवरण नहीं दे सकते।’

जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा, ‘राज्य विधान परिषद के उपसभापति और जेडीएस नेता एसएल धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की खबरें चौंकाने वाली है। वह एक शांत और सभ्य आदमी थे। यह राज्य का नुकसान है।’ 64 वर्षीय गौड़ा हाल ही में कांग्रेस के सदस्यों द्वारा उच्च सदन में उन्हें घेरने के बाद चर्चा में आए थे। कांग्रेस सदस्यों का आरोप था कि वह गैरकानूनी तरीके से सत्र की अध्यक्षता करने की कोशिश कर रहे थे।

कुछ कांग्रेस सदस्यों द्वारा उन्हें कुर्सी से घसीटा गया। कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मिलकर उच्च सदन अध्यक्ष प्रताप चंद्र शेट्टी को बाहर कर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH