NationalTop News

भारत में हुई कोरोना के नए रूप की एंट्री, 6 लोग पाए गए पॉजिटिव

नई दिल्ली। भारत में भी कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री हो गई है। बेंगलूरु, हैदराबाद और पुणे में यूके से लौटे 6 यात्रियों में कोरोना के नए वैरिएंट के जीनोम पाए गए हैं। सरकार ने कहा कि इन सभी यात्रियों को अलग-एलग जगह एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है।

ब्रिटिश सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि नया वायरस स्ट्रेन 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता है। इसके बाद भारत ने 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी।

इस दौरान (25 नवंबर से 23 दिसंबर की मध्यरात्रि तक) लगभग 33,000 यात्री ब्रिटेन से भारत में अलग-अलग हवाईअड्डों पर पहुंचे। इन सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया। अब तक केवल 114 यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं। इकट्ठा किए गए इन नमूनों को 10 अलग-अलग लैब में भेजा गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, यूके से लौटे 6 यात्रियों के नमूने नए वेरिएंट जीनोम के साथ मेल खाते हैं। इसका तीन बेंगलुरु के निमहंस में, दो हैदराबाद के सीसीएमबी में और एक पुणे के एनआईवी में परीक्षण किया गया। इन सभी यात्रियों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH