Regional

बिहार: अब जिलाधिकारी का घर भी नहीं रहा सुरक्षित, चोरों ने किया हाथ साफ़

सुपौल। बिहार के सारण जिले से एक ऐसाम मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां चोरों ने डीएम के घर में हाथ साफ़ कर दिया। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब चोरों से खुद डीएम साहब सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या हाल होगा।

बिहार के सारण जिले के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के सुपौल स्थित घर में चार महीने के अंदर दूसरी बार चोरी हुई है।पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में सारण के जिलाधिकारी सेन का घर है। यह घर महीनों से बंद पड़ा है। वहां ताला लटक रहा था। शनिवार की सुबह को ताला टूटा हुआ देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस जब घर में पहुंची तब अंदर कमरों के ताले भी टूटे पाए गए। सूत्रों के अनुसार, घर के कई सामान गायब पाए गए हैं, हालांकि चोरी गए सामानों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। राघोपुर के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH