City NewsRegional

पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का देकर मारा, दो महीने पहले हुई थी शादी

मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की दो महीने पहले शादी हुई थी। ये घटना चेम्बुर और गोवंडी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जिसके बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मानखुर्द इलाके में रहने वाला 31 वर्षीय आरोपी श्रमिक है और उसकी 26 वर्षीय पत्नी भी श्रमिक थी। दोनों की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।

रेलवे पुलिस के मुताबित दोनों सोमवार को पीड़िता की 7 वर्षीय बेटी के साथ सफर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दंपति रेल के एक डिब्बे के दरवाजे पर खड़ा था। इस दौरान महिला ने बाहर झांका तो आरोपी पति ने उसे धक्का दे दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH