National

आप की पूर्व नेता हो सकती हैं कांग्रेस में शामिल : अमरिंदर

amrinder

नई दिल्ली। अकाली दल के एक और आम आदमी पार्टी (आप) के दो नेता बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा कि आप के पूर्व नेता यामिनी गोमार भी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
गोमार आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं और होशियारपुर सुरक्षित सीट से वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार थी। उन्होंने मंगलवार को आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और आप को दलित विरोधी और सिख विरोधी करार दिया है।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि यामिनी कुछ दिनों पहले मुझसे मिली थीं और पंजाब कांग्रेस में शामिल होने में रुचि जताई थीं। आप के जो नेता बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए उनके नाम महेश गुप्ता और गुरुबंस सिंह पुनिया है। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व उपाध्यक्ष और लुधियाना से पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलिवाल भी कांग्रेस में शामिल हुए।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar