Jobs & CareerRegionalUttarakhandमुख्य समाचार

एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनीं सृष्टि गोस्वामी

देहरादून। उत्तराखंड को एक दिन के लिए आज यानी रविवार को नया सीएम मिल गया। हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज एक दिन के लिए उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया है। उत्तराखंड सरकार ने सृष्टि को 1 दिन लिए मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।

सीएम बनने के बाद सृष्टि कई विभागों के प्रेजेंटेशन देखेंगी साथ ही कई कार्यों की समीक्षा भी करेंगी। बता दें कि सृष्टि के पिता की परचून की दुकान चलते हैं जबकि मां सुधा गोस्वामी गृहणी हैं।

सृष्टि देहरादून स्थित विधानसभा पहुंच गई हैं। प्रोटोकल मंत्री धन सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। सृष्टि करीब दर्जनभर विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।इसके अलावा कई और कार्यक्रम भी तय हैं। सृष्टि शाम साढ़े चार बजे तक मुख्यमंत्री का दायित्व निभाएंगी। लाइव उत्तराखंड की ओर से सृष्टि गोस्वामी को बधाई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH