NationalTop Newsमुख्य समाचार

लालू की तबीयत बेहद खराब, नीतीश बोले- आप जल्द ठीक हों, ईश्वर से यही कामना है

पटना| राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव को गुरुवार की रात से ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें फेफड़ो में संक्रमण, निमोनिया, ब्लड शुगर और किडनी से जुड़ी परेशानियां हैं। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

नीतीश कुमार ने कहा कि वे जल्द स्वस्थ हों, मेरी शुभकामना है। नीतीश ने कहा, मेरी शुभकामना है कि लालू जी जल्द स्वस्थ हो जाएं। जब हमलोग अलग भी थे तब भी उनकी तबियत खराब होने के बाद मैं उनका हालचाल लेता था, लेकिन अब तो समाचार पत्रों के माध्यम से ही जानकारी लेते हैं।

नीतीश कुमार का इशारा राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर था। नीतीश ने कहा कि पहले तो हम फोन करके भी उनका हालचाल लेते थे लेकिन उनका जो ख्याल रखता था वह क्या क्या बोलने लगा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद से हम समाचार के माध्यम से ही लालू प्रसाद की जानकारी लेते रहते हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH