InternationalTop Newsमुख्य समाचार

अब लद्दाख से हजारों किमी दूर सिक्किम के नाकुला में चीन-भारत के सैनिकों में झड़प, PLA के 20 जवान घायल

नई दिल्ली। भारत- और चीन के सैनिकों के बीच एक बार झड़प की ख़बरें आई हैं, लेकिन इस बार लद्दाख से हजारों किलोमीटर दूर सिक्किम के नाकुला में भारतीय और चीनी सैनिक एक दूसरे से भिड़े हैं। बताया जा रहा है इस भिड़ंत में 20 चीनी सैनिक घायल हुए हैं तो वहीँ चार भारतीय जवानों के भी घायल होने की भी खबर है।

हालांकि इस पूरी झड़प में हथियारों का इस्‍तेमाल नहीं हुआ है। उत्तरी सिक्किम के मुगुथांग दर्रे से आगे नाकू ला सेक्टर है। करीब 19,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र को चीन विवादित मानता है। इतनी ऊंचाई पर इतनी भयंकर ठंड में ऐसी घटना होना बताता है कि लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर दोनों देशों के बीच हालात काफी ख़राब है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह झड़प पिछले सप्ताह तीन दिन पहले हुई थी जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने भारतीय सीमा के अंदर घुसने का प्रयास किया था। भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और शारीरिक झड़पें हुईं, जिसमें दोनों पक्षों के सैनिकों के घायल होने की खबर है। सूत्रों ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH