Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में 700 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वर्चुअली नोएडा में करीब 700 करोड़ रुपये की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा किआज गौतमबुद्ध नगर में विकास के नए युग का सूत्रपात हुआ है। नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के तहत विकास से जुड़ी दर्जनों परियोजनाओं का आज लोकार्पण हुआ है। यह हमारे जनप्रतिनिधियों के परिश्रम व अथॉरिटी से जुड़े अधिकारियों की प्रतिबद्धता का सुफल है।

सीएम योगी ने कहा कि मैं आप सभी को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की हार्दिक बधाई देता हूं। आज एक साथ सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। आप लोगों ने पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान बदलते हुए गौतमबुद्ध नगर को देखा है।

योगी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने भी विकास एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न करवाए हैं। हम लोगों ने आज भी एक साथ ₹700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। यमुना अथॉरिटी से जुड़े क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश की कार्यवाही आगे बढ़ रही है। हम यहां इंटरनेशनल फिल्म सिटी की कार्यवाही को भी तेजी से बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश दिवस का यह कार्यक्रम केवल नोएडा के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश के तीव्र विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने में अग्रसर होगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH