Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर आर्म रेसलिंग टूर्नामेंट संपन्न, आकाश कुमार बने चैम्पियन

लखनऊ। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आर्म रेसलिंग अफिस्नाडो (लावा) आर्मरेसलिंग ग्रुप द्वारा ऑल यूपी आर-डे आर्मरेसलिंग टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमे आगरा के आकाश कुमार ने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन्स का खिताब अपने नाम किया।

ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स मे आयोजित इस दम-खम वाली प्रतियोगिता में 20 जिलों के 150 पंजा कुश्ती खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता की भागमभाग मे युवा अपनी बहुमूल्य ऊर्जा मोबाइल मे नष्ट करने के बजाय स्वास्थ्यप्रद खेलों मे लगायें तो अनेक घातक रोगों से बचा जा सकता है। समारोह के विशिष्ट अतिथि डा. चंद्र सेन वर्मा ने विजेता पंजा खिलाड़ियों को कहा कि एक स्वस्थ्य शरीर मे ही एक स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ नागरिक ही समृद्धशाली राष्ट्र की नींव का पत्थर होता है।

पंजा कुश्ती लेफ्ट व राईट आर्म के विभिन्न भार वर्गों में क्रमश: राज खान (आगरा), राम सागर (कानपुर), वीरेन्द्र सिंह (लखनऊ), अभिषेक प्रकाश (आगरा) व आकाश कुमार (आगरा) ने स्वर्ण पदक, अनुभव शाह (वाराणसी), तुषार तिवारी (लखनऊ), अंबुज सिंह (वाराणसी), राजवीर सिंह (बलिया), नितिन गिरी (रायबरेली) व सौरभ त्रिपाठी (लखनऊ) ने रजत पदक तथा सनी समरपाल (आगरा), लवकेश राजन (लखनऊ), सैफ खान (मऊ) व शुभम सिंह (भदोही) ने कांस्य पदक जीता। इस टूर्नामेंट के आयोजन में सामर्थ राय व सौरभ त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र कुमार गौतम रहे व तकनीकी संचालन बीएचयू वाराणसी से आये नेशनल पंजाकुश्ती रेफरी प्रो. राहुल राज ने किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH