City NewsRegional

कर्नाटक : तेंदुए, कुत्ते के बीच हुई खूनी लड़ाई, दोनों की मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंड्या जिले में एक आवारा कुत्ते और तेंदुए की बीच लड़ाई में दोनों की मौत हो गई। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई होती रही। तेंदुआ केवल 6 महीना का था वहीं कुत्ता काफी मजबूत था। तेंदुए ने पहले कुत्ते पर हमला किया वहीं कुत्ता जान बचाकर भागने की बजाय तेंदुए से भिड़ गया।

वन संरक्षक (मांड्या) रविशंकर ने बताया, ऐसा लगता है कि दोनों जानवरों ने अपनी मौत से पहले कड़ी लड़ाई की, लेकिन तेंदुए की मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि, तेंदुआ केवल 6 महीने का था, और कुत्ता काफी मजबूत था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH