City NewsRegional

महाराष्ट्र के पालघर में नेवी अधिकारी को जिंदा जलाकर मारा, चेन्नई से हुआ था अपहरण

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चेन्नई से अगवा किए गए नेवी के एक अधिकारी को किडनैपर्स ने जिन्दा जला डाला। बुरी तरह झुलसे नौसैनिक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतक नौसैनिक का नाम सूरज कुमार दुबे है। किडनैपर्स ने नौसैनिक के परिवार से 10 लाख रु की फिरौती की मांग की थी। तीन अपहरणकर्ताओं के ख़िलाफ पालघर जिले में IPC की धारा 302, 364, 392 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार बताए जा रहे है।

वारदात की शुरुआत करीब चार दिन पहले शुरू हुई। चेन्नई एयरपोर्ट से कुछ लोगों ने इंडियन नेवी के अधिकारी सूरज दुबे को अगवा किया। सूरज दुबे से अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के नाम पर 10 लाख रुपए मांगा। तीन दिन तक चेन्नई में रखने के बाद अपहरणकर्ताओं ने सूरज को महाराष्ट्र और गुजरात बॉर्डर के नजदीक पालघर जिले में लेकर आए। पालघर के जंगलों में ले जाकर सूरज पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।

5 तारीख की सुबह स्थानीय लोगों ने सूरज को जले हुए हालात में देखकर पुलिस को सूचित किया। सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH