NationalTop Newsमुख्य समाचार

महाराष्ट्र के नांदेड़ से खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, रची थी हिंदुत्ववादी नेताओं की हत्या की साजिश

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ से खालिस्तान समर्थक सरबजीत कीरत को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरबजीत मुख्य रूप से पंजाब का रहने वाला है।। सरबजीत ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ नाम के संगठन का सदस्य है। यह संगठन बेल्जियम द्वारा वित्त पोषित है। जांच में सामने आया है कि उसने कुछ हिंदुत्ववादी नेताओं की हत्या की साजिश रची थी। मंगलवार सुबह उसे अमृतसर ले जाया गया है।

पंजाब सीआईडी को मिले कुछ इनपुट्स के आधार पर कीरत को गिरफ्तार करने के लिए नांदेड़ पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया गया। उसे अब पंजाब ले जाया जा रहा है। अरुणिल सडडेकर के अनुसार, कीरत पर भड़काऊ भाषण देने और समाज के भीतर कलह पैदा करने का आरोप है।

एक अन्य घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में लखनऊ के विकास नगर इलाके से खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों के एक साथी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जगदेव सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है, जो पंजाब के फिरोजपुर जिले का निवासी है। जग्गा कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH