मुंबई। कपूर खानदान पिछले साल हुई ऋषि कपूर की मौत से अभी उबर भी नहीं पाया था कि उनपर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। राजीव कपूर 58 साल के थे। खबर है कि सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके शव का इंतजार कर रहा हूं।
बता दें कि अभी पिछले साल ही ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हुए था। अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब फिर से कपूर परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।