Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी आज आएंगे वृन्दावन, 190 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

लखनऊ। सीएम योगी के आगमन को लेकर मिनट 2 मिनट कार्यक्रम तय हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में लगभग 5 घंटे रुकेंगे जिसकी जानकारी जिला अधिकारी नवनीत चहल ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे पवन हंस हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सबसे पहले श्री बांके बिहारी के दर्शन करने जाएंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री पर्यटन सुविधा केंद्र पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बोर्ड में करीब 190 करोड़ रुपये की नवीन योजनाओं को स्वीकृति दी जानी है। करीब एक घंटे की इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी संत विजय कौशल के आश्रम जाएंगे।

आश्रम से कुंभ मेला स्थल पर पहुंचकर मुख्यंत्री विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जन संबोधन करेंगे। यहां विनोद बाबा से मुलाकात के बाद नवनिर्मित यमुना घाट पर यमुना की आरती करेंगे। शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH