Uttar Pradesh

वृंदावन के दौरे पर सीएम योगी, पत्तल पर करेंगे भोजन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वृंदावन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे हरिद्वार कुम्भ से पूर्व लगने वाली वैष्णव बैठक में शामिल होंगे और साथ ही साधु-संतों से मुलाकात भी करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर में परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण कृपाधाम में भी है। यहां सुबह लगभग 11:30 बजे गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात करेंगे। लगभग 45 मिनट का मुख्यमंत्री का कार्यक्रम श्रीकृष्ण कृपाधाम में रखा गया है। यहीं मुख्यमंत्री पत्तल पर भोजन भी करेंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने दो प्रकार की पत्तलों का प्रबंध किया है। इसमें सुपारी पत्ता और केला के पत्तों को मिलाकर पत्तल और दोने तैयार किए हैं।

वहीं, दूसरी पत्तल खासकर ओडिशा से मंगाई गई है। यह पत्तल ओडिशा पत्ते से बनाई गई है। इसे संगीता पत्तल के नाम से जाना जाता है। इस पत्तल को थाली की डिजाइन का बनाया गया है, मजबूती के लिए इसके नीचे मोटा पेपर भी लगाया गया है। वहीं दोने मंगाए गए हैं, वह केला और सुपारी के पत्ते से बने हैं।

सुरक्षा में लगाए गए 1645 पुलिसकर्मी-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। लगभग 5 घंटे के कार्यक्रम में जहां जहां वह जाएंगे चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उनकी सुरक्षा में तकरीबन 1645 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH