Nationalमुख्य समाचार

त्रिपुरा के सीएम का दावा- नेपाल और श्रीलंका में सरकार बनाने की तैयारी में अमित शाह

नई दिल्ली। क्या भाजपा पडोसी देश नेपाल और श्रीलंका में सरकार बनाने की सोच रही है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के बयान से तो यही लगता है। बिप्लव देव ने कहा कि अमित शाह केवल देश में नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी अपना विस्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने नेपाल और श्रीलंका में बीजेपी की सरकार बनाने की कथित योजना का खुलासा किया।

त्रिपुरा के सीएम ने शाह के साथ एक बैठक को याद किया, जो उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने दो पड़ोसी देशों में अपनी उपस्थिति फैलाने और वहां सरकार बनाने के लिए पार्टी की कथित योजना पर चर्चा की थी।

देब ने कहा, “राज्य अतिथिगृह में एक बातचीत के दौरान अजय जम्वाल (भाजपा के उत्तर-पूर्व जोनल सचिव) ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने हमें बताया कि अब श्रीलंका और नेपाल बाकी हैं।” देब ने दावा किया कि अमित शाह श्रीलंका, नेपाल में पार्टी का विस्तार करेंगे और वहां सरकार बनाने के लिए जीत हासिल करेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH