Top NewsUttar Pradesh

उन्नाव कांड में बड़ा खुलासा, एकतरफा प्यार में लड़के ने दिया था वारदात को अंजाम

लखनऊ। उन्नाव में हुई 2 लड़कियों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया है कि लड़कियों की हत्या एक लड़के ने की है जिसका प्रेम प्रस्ताव एक लड़की ने ठुकरा दिया था। पुलिस ने बताया कि विनय और उसके नाबालिग सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों किशोरियों को नमकीन खिलाने के बाद पानी में कीटनाशक मिलाकर दिया गया था। एक लड़की का इलाज कानपुर के अस्पातल में किया जा रहा है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि लड़की स्थिर है। उपचार का असर दिख रहा है। हम धीरे-धीरे उसके वेंटिलेटर से निकालने की कोशिश कर रहे है।

आईजी (लखनऊ रेंज) लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया है। विनय के एक साथी को भी पकड़ा गया है लेकिन वह नाबालिक है ऐसे में उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार दोनों आकोरी पाठकपुरा के रहने वाले हैं। विनय उर्फ लंबू का खेत बच्चियों के पैतृक खेत से सटा हुआ है और अक्सर खेतों में आता था। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के समय से आरोपी का लड़कियों से परिचय हुआ था। 3 बच्चियों में से 1 के साथ उसकी अच्छी दोस्ती हो गई, उसे इस बच्ची से प्रेम हो गया। विनय ने बच्ची से फोन नंबर माँगा लेकिन बच्ची ने नंबर देने से इंकार किया और प्रेम प्रोपोजल को भी अस्वीकार कर दिया।

उसकी की तरफ से मना किए जाने के बाद लड़के ने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया। उसके घर में उपलब्ध खेती के काम में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक को पानी को बोतल में मिलाकर रखा हुआ था। कुछ नमकीन उसने अपने नाबालिक सहयोगी से मंगवाई थी, लड़कियां भी उस दिन उसी दुकान से नमकीन खरीदी थी। सभी ने मिलकर विनय के साथ मिलकर नमकीन खाया, और उसके बाद विनय ने पानी की बोतल को अपनी दोस्त लड़की को दिया। लड़की की बहनों ने भी पानी पिया, लेकिन विनय उन्हें पानी पीने से मना करने लगा, तीनों लड़कियों ने पानी का सेवन किया। पानी पीने के बाद लड़कियां बेहोश हो गई और उनके मुंह से झाग आने लगा, जिसपर विनय और उसका साथी परेशान हो गए और घबराकर वहां से भाग गए।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH