Top NewsUttar Pradesh

सपा किस मुंह से किसानों, युवाओं और महिलाओं की बात करती है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में नियम 56 के तहत किसान आंदोलन पर सपा, बसपा और कांग्रेस के आरोपों के जवाब में उनपर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि समाजवादी पार्टी किस मुंह से किसानों, युवाओं और महिलाओं के बारे में बोलती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि कानूनों से अन्नदाता किसान को ना परेशानी है ना कोई चिंता है। बल्कि विपक्षी दलों उन मित्रों को परेशानी और चिंता है जिनकी दलाली का पैसा अब सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा हो रहा है। उनकी चिंता के पीछे सद्भावना नहीं दुर्भावना है।

सीएम योगी ने कहा कि जब देश गणतंत्र दिवस मना रहा था, उस दिन लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ। देश के संवैधानिक प्रतीकों का असम्मान हुआ। क्या यह किसान आंदोलन की आड़ में देश की छवि को खराब करने की साजिश नहीं है? कोई भी स्वाभिमानी समाज इसको स्वीकार नहीं कर सकता है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स’ ने हजारों हेक्टेयर भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराया है। विपक्षी दलों की सरकारों के समय जबरन कब्जा की गईं यह अधिकतर जमीनें, किसानों और सार्वजनिक भूमि का हिस्सा थीं।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH