Top NewsUttar Pradesh

UP Budget: योगी सरकार ने अयोध्या के लिए खोला पिटारा, मिले 140 करोड़ रु

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने साल 2021-22 के लिए 5.5 लाख करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया। ये यूपी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं लिहाजा योगी सरकार का ये मौजूदा कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रामनगरी के लिए जमकर झोली खोली है।

रामनगरी अयोध्या के विकास के लिए 140 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित हुआ है। अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था भी की गई। इसी तरह लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में प्रस्तावित की गई है। जनपद अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा। इसके 140 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। राम मंदिर से अयोध्या धाम रोड के लिए 300 करोड़ और अयोध्या में पर्यटन के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है।

कानपूर मेट्रो के लिए 11,076 करोड़ रू

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की अनुमोदित लागत 11,076 करोड़ रूपये है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के बजट में परियोजना हेतु 597 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन आईआईटी कानपुर से मोतीझील पर ट्रायल रन शुरु करने की लक्षित तिथि है।

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH