City NewsUttar Pradesh

पति ने बीमे की रकम के लिए दी पत्नी-बच्चे की सुपारी, मां की गोद में मासूम को देख पसीजा कांट्रैक्ट किलर का दिल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीमे की रकम हड़पने के लिए एक शख्स ने कांट्रैक्ट किलर को अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की सुपारी दी डाली। कांट्रैक्ट किलर हत्या के इरादे से महिला के घर भी पहुंच गया लेकिन उसके हाथ में मासूम बच्चे को देखकर उसका दिल पसीज गया। उसने महिला को उसके पति द्वारा रचे गए पूरे षडयंत्र की जानकारी दी, लेकिन महिला को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद कांट्रैक्ट किलर ने महिला को उसके पति द्वारा किए गए मैसेज दिखाए जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिंसक गई।

महिला ने इस पूरी घटना के बारे में बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति अजय यादव और एक अन्य व्यक्ति राम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वो सुपारी किलर गजराज की तलाश में जुटी है। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ निवासी अजय यादव एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। उसकी पत्नी बिहार की रहने वाली है। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है लेकिन शादी के बाद से दोनों के बीच लगातार अनबन चल रही थी। इसी बीच अजय ने राखी के नाम पर कराए गए बीमा से पैसे हड़पने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच दी।

पुलिस ने बताया कि अजय ने इसके लिए अपने दोस्त राम प्रसाद की मदद ली। राम प्रसाद ने अजय को सुपारी किलर गजराज से मिलवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय ने गजराज से अपनी पत्नी और बच्चे को रास्ते से हटाने को कहा। अजय ने कहा कि पत्नी और बच्चे को इस तरह मारना है कि ये एक एक्सीडेंट लगे और बीमे की रकम आसानी से मिल जाए। इसके लिए गजराज को 10 लाख रुपये के रकम की पेशकश की गई। बात पक्की हो जाने के बाद 25 फरवरी को गजराज सेल्समैन बनकर अजय के घर पहुंचा लेकिन वहां राखी की गोद मे मासूम बच्चे को देखकर उसका दिल पसीज गया।

 

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH