Regional

असम में सिंग के लिए एक और गैंडे का शिकार

असम, गुवाहाटी, काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क, गैंडे, शवRHINOCEROS

 

 

असम, गुवाहाटी, काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क, गैंडे, शव
RHINOCEROS

गुवाहाटी| असम के काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क में शिकारियों ने एक सिंग वाले एक और गैंडे को मार डाला और उसका सिंग निकाल ले गए। पार्क के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि घटना गुरुवार सुबह प्रकाश में आई, जब सुरक्षाकर्मियों को पार्क के बुरहाफार क्षेत्र से गैंडे का शव मिला।

अधिकारियों ने कहा कि गैंडे का सिंग गायब था, जो यह संकेत देता है कि उसका शिकार किया गया। यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल इस पार्क में अबतक एक सिंग वाले कुल 16 गैंडों का शिकार किया जा चुका है।

पार्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें शक है कि गैंडे का शिकार बुधवार रात किया गया। शिकार की इस घटना में हमें उग्रवादियों की संलिप्तता का शक है। शव के निकट से एके47 राइफल के खाली खोखे बरामद किए गए हैं।” सरकार शिकार को रोकने के लिए भले ही तमाम कदम उठाने के दावे कर रही है, लेकिन शिकारी सिंग के लिए जानवरों की हत्या करना जारी रखे हुए हैं।

=>
=>
loading...