Regional

बिहार : अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर चालक ने एएसआई को कुचला

बिहार : अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर चालक ने एएसआई को कुचलाBihar Accident

 

 

बिहार : अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर चालक ने एएसआई को कुचला
Bihar Accident

मुंगेर| बिहार में मुंगेर जिले के मुफ स्सिल थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान अवैध पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर चालक ने एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) को कुचल दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध खनन की सूचना के बाद गुरुवार को पुलिस टीम तिरासी पहाड़ जा रही थी। इसी क्रम में एएसआई जयप्रकाश ने अवैध पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को रुकने को कहा। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से एएसआई को ही कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि घायल एएसआई को प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेज दिया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि पत्थर माफियाओं द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस लगातार उपाय कर रही है।

=>
=>
loading...