NationalTop Newsमुख्य समाचार

यशवंत सिन्हा ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन, बीजेपी सरकार में रह चुके हैं वित्त मंत्री

नई दिल्ली। अटल सरकार में वित्त मंत्री रहे पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम लिया है। शनिवार को टीएमसी के कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मित में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि वह टीएमसी के लिए पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि कई बार वह आर्थिक मामलों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

2014 से 2019 के दौरान उनके बेटे जयंत सिन्हा वित्त राज्यमंत्री थे, लेकिन उस दौरान भी उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH