City News

एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए की प्रेस वार्ता

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह दिनांक 14 मार्च को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद के प्रतिष्ठित होटल प्लीजेन्टरव्यू में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित किया। आपको बताते चलें कि प्रदेश में संगठन को गति प्रदान करने के लिए उनका लगातार जनपद भ्रमण जारी है। इसी क्रम में रायबरेली पहुंचकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि संगठन ने लगातार उच्च अधिकारियों से वार्ता जारी रख रखी है और कर्मचारी हित के लिए अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है चाहे वह वेतन विसंगति हो, समान कार्य समान वेतन हो, ट्रांसफर पॉलिसी हो या आउटसोर्स से संबंधित समस्याएं। इसके निस्तारण हेतु लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने यह भी बताया प्रदेश के समस्त जनपदों में अपने जिलाध्यक्ष के माध्यम से सूचना भिजवा दी है कि जिन कर्मचारियों को फरवरी माह की सैलरी नहीं मिली है तत्काल उच्च अधिकारियों से वार्ता कर दिलाने की कृपा करें।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एमडी एनएचएम मैम का आदेश भी प्रत्येक जनपद में भेज दिया गया है। 25 मार्च तक प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों को मार्च माह का भी वेतन दिलाने का अनुरोध प्रदेश के सभी जनपद के उच्च अधिकारियों से किया गया है। साथ ही साथ जनपद की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया है। जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस मौके पर स्टेट कार्यकारिणी के राम प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहसिन खान, संस्थापक आजाद सिंह, विजय वाजपेई, आदित्य भारती व जनपद से कर्मचारी मौजूद रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH