RegionalTop Newsमुख्य समाचार

मुंबईः कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई के भांडुप में गुरूवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोविड अस्पताल में आग लग गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

आग लगने के कारण हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद मरीजों के परिजन इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक अस्पताल एक मॉल में चलाया जा रहा था। खबर मिल रही है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

पहले अस्पताल के एक हिस्से में आग लग गई थी। कुछ घंटे बाद अस्पताल के एक और हिस्से में आग लग गई। 12 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आपको बता दें कि जिस ड्रिम मॉल में आग लगी है, उसे 2009 में बनाया गया था।

इस मॉल में करीब 1000 छोटी दुकानें, 2 बैंक्वेट हॉल और एक अस्पताल है। कोरोना अस्पताल शुरु करने के लिए पिछले साल अस्पताल को कंडीशनल ओसी दिया गया था। मॉल विवादित है और चार साल पहले NCLT ने एक प्रशासक नियुक्त किया था।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique