EntertainmentRegionalTop News

सुशांत सिंह राजपूत की बहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने से किया इनकार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, आज यानी शुक्रवार को प्रियंका सिंह की ओर से दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटने से इनकार कर दिया।

बता दें कि प्रियंका सिंह ने रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट इस मामले को सुन रहा है और एक याचिका को रद्द कर चुका है, ऐसे में हम इसमें दखल नहीं देना चाहते हैं।

मामले की सुनवाई के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील की ओर से भी बयान जारी किया गया। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया गया।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique