InternationalTop NewsUncategorizedमुख्य समाचार

प्रिंस फिलिप का हुआ निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। वे 99 साल के थे। द रॉयल फैमिली ने एक बयान जारी कर इस बात की सूचना दी।

द रॉयल फैमली ने बयान में कहा कि गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि महारानी के पति प्रिंस फिलिप- ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह विंडसर कैसल में अंतिम सांस ली।

प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को कोर्फू के ग्रीक द्वीप पर हुआ था। फरवरी के महीने में प्रिंस फिलिप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज किया गया। बाद में मार्च के महीने में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (99) को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique