BusinessGadgetsInternationalScience & Tech.

शख्स को 1 साल बाद मिला झील में गिरा आईफोन, सही से कर रहा काम

ताइपे। ताइवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब एक साल पहले झील में गिरा आईफोन एक शख्स को मिला और वो अब भी सही से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि झील का जलस्तर काफी कम हो गया था जिस कारण शख्स को ये फोन दिखा। बाद में पता चला कि ये फोन करीब एक साल पहले झील में गिर गया था।

ताइवान न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन की मालिक चेन कहा कि उनका आईफोन झील के उस इलाके का जल स्तर गिरने के बाद मिला है, जहां उससे डिवाइस गिर गया था।

यह आईफोन 15 मार्च 2020 को उस समय झील में गिर गया था, जब चेन यहां पैडलबोडिर्ंग कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि उस समय उन्होंने गले में प्लास्टिक के वाटरप्रूफ पाउच में फोन पहना हुआ था। वह इस दौरान कई बार पानी में गिरे, क्योंकि उन्होंने इस गतिविधि के दौरान अपना संतुलन खो दिया था। एक अवसर पर चेन ने अपना आईफोन 11 प्रो मैक्स खो दिया। हालांकि अब उन्हें ये फोन सही सलामत वापस मिल गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH