NationalTop News

देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 2 लाख 16 हजार से ज्यादा मामले, एक्टिव केसों की संख्या 15 लाख के पार

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 16 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद अब देश में एक्टिव केस बढ़कर 15 लाख के पार चली गई है। वहीं दूसरी लहर में अब मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। बीते दिन इस खतरनाक वायरस की वजह से 1183 लोगों की जान चली गई।

इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। ज्यादा सक्रिय मामलों का अर्थ है कि इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा और मौतों की संख्या में भी तेजी आएगी।

बता दें कि देश में बुधवार को संक्रमण के 2,00,739 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं मरने वालों की संख्या 1038 थी। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। यहां संक्रमण को रोकने के लिए उद्धव सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH