NationalTop News

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह दिल्ली आवास पर क्वारंटाइन हो गए हैं।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटाइन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।’

आपको बता दें कि 24 घंटे में देश में 2 लाख 16 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद अब देश में एक्टिव केस बढ़कर 15 लाख के पार चली गई है। वहीं दूसरी लहर में अब मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। बीते दिन इस खतरनाक वायरस की वजह से 1183 लोगों की जान चली गई।

इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। ज्यादा सक्रिय मामलों का अर्थ है कि इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा और मौतों की संख्या में भी तेजी आएगी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH