RegionalSportsTop NewsUttarakhand

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। देशभर में मचे कोरोना के कोहराम के बीच क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है और उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।

बता दें कि झारखंड के विभिन्न जिलों में कोराेना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति रांची की बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 4,401 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इनमें से रांची से 1,404 लोग शामिल हैं। वहीं, 46 लोगों की जान गई। इनमें 14 मृतक रांची के हैं। जबकि, बोकारो, धनबाद, कोडरमा और लोहरदगा के 3-3 मृतक हैं। पूर्वी सिंहभूम में 10, चतरा, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम से 2-2, गोड्‌डा, गुमला, लातेहार, साहेबगंज से 1-1 मरीजों की मौत हुई। अब पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 28,010 हो गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH