City NewsRegionalTop News

महाराष्ट्र: शराब नहीं मिली सैनिटाइजर पी लिया, 7 की तड़प-तड़पकर मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल से एक हैरान कर देने वाला।मामला सामने आया है। यहां लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें बंद हैं ऐसे में कुछ लोगों को यहां शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर ही पी गए।

सैनिटाइजर पीने के बाद सभी तड़पने लगे। इसके बाद एक एक कर 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सभी लोग मजदूर थे। इन्होंने हैंड सैनिटाइजर पी  लिया क्योंकि इन्हें शराब नहीं मिल रही थी।

सात मृतकों में से 5 की पहचान दत्ता लांजेवार, नूतन पथरकर, गणेश नंदेकर, संतोष मेहर और सुनील ढेंगले के रूप में हुई है। वहीं कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये घटना शुक्रवार रात वाणी गांव की है, जहां नशे के आदी कुछ लोग पहले शराब के ठेके के पास गए थे। वहां पर उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन उन्हें शराब नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने सैनिटाइजर पी लिया।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH