City NewsRegionalTop News

महाराष्ट्र: ठाणे के प्राइम क्रिटिकेअर अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत

मुंबई। मुंबई से सटे ठाणे के प्राइम क्रिटिकेअर हॉस्पिटल में आग लगने चार मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आग तड़के 3.30 पर लगी थी, जिसके बाद आनन-फानन में सारे मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें शिफ्टिंग के दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुएं की वजह से अभी भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। हालात नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में 20 मरीज थे, जिनमें से 6 मरीज ICU में थे। उनमें से चार मरीजों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान यास्मीन सैयद (46), नवाब शेख (47), हलीमा सलमानी (70) और हरीश सोनवणे (57) के रूप में हुई है।

बता दे कि अभी 23 अप्रैल को मुंबई से सटे विरार इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बादपुलिस ने अस्पताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH