Entertainment

नहीं रहे ‘हम आपके हैं कौन’ के संगीतकार राम लक्ष्मण, हार्ट अटैक से निधन

मुम्बई। जाने-माने संगीतकार राम लक्ष्मण का शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। राम लक्ष्मण को ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में हिट संगीत देने के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उनकी जोड़ी राम लक्ष्मण नाम से थी जिसमें वह लक्ष्मण थे जबकि राम उनके पार्टनर सुरेंद्र का नाम था। सुरेंद्र का निधन 1976 में ही हो गया था। इसके बाद भी विजय पाटिल अपने पार्टनर की याद में राम लक्ष्मण नाम से ही म्यूजिक देते रहे।

सिंगर लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण के निधन की खबर को सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है। लता मंगेकर ने ट्विटर पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।’

उल्लेखनीय है राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का जन्म भी महाराष्ट्र के नागपुर शहर में ही हुआ था. उनके बेटे अमर पाटिल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वे अपने पिता को पिछले साल अक्टूबर को नागपुर में अपने घर ले गये थे और तब से वो वहीं रह रहे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH