BusinessScience & Tech.ऑटोमोबाइल्स

एशिया के अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी का राज

नई दिल्ली। इस समय एशिया में अमीरों की सूची में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी राज कर रहे हैं। दोनों क्रमशः पहले और दूसरे नंबर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 67.6 अरब डॉलर है तो मुकेश अंबानी की 76.3 अरब डॉलर।

यह संभवत: पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत के दो अरबपति एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में पहले और दूसरे पोजीशन पर हैं। गौतम अडाणी मुकेश अंबानी से एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छीनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में चीनी उद्योगपति झोंग शैनशान दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में इन दोनों से पीछे हैं। बता दें 2021 में जिस तरह गौतम अडाणी की संपत्ति में उछाल आया है, वह अब मुकेश अंबानी से केवल 9 अरब डॉलर दूर हैं। वहीं दूसरी तरफ अंबानी की संपत्ति में उस तरह तेजी नहीं दिख रही है।

इस समय दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में 13वें नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। इस साल यानी 2021 में उनकी संपत्ति में 398 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है वहीं ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में गौतम अडाणी अब 14वें पोजीशन पर आ गए हैं। इनका नेटवर्थ इस साल 33.8 अरब डॉलर (2.41 लाख करोड़ से ज्यादा) बढ़ा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH