RegionalTop NewsUttar Pradesh

यूपीः एग्रेसिव टेस्टिंग से कंट्रोल में आया कोरोना, बीते 24 घंटे में आए 3,278 नए केस

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,47,821 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 4,80,68,329 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 3,278 नये मामले आये हैं तथा 6,995 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। अब तक 16,05,696 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 58,270 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,87,353 क्षेत्रों में 6,36,550 टीम दिवस के माध्यम से 3,55,01,259 घरों के 17,07,72,788 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि 01 जून, 2021 से 23 जनपदों में चल रहे 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन को प्रदेश के सभी जनपदों में प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 1,36,81,405 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 33,93,753 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 1,70,74,158 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique