RegionalUttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हुए लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्तीं, सीएम योगी मिलने पहुंचे

लखनऊः उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार देर तबीयत ख़राब होने के बाद रात को डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। उनके शरीर मे सूजन की शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

संस्थान के प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के अनुसार, उनकी तबीयत स्थिर है। पिछले सप्ताह भी उनको लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। संस्थान में हुई जांच में यूरिया व क्रिएटिनिन बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी उनकी तबियत के बारे में पूछा। मिली। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री योगी को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत स्थायी है और कोई चिंता वाली बात नहीं है।

 

 

=>
=>
loading...