International

हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, पत्नी की हालत गंभीर

नई दिल्ली। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस अन्य की सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं।

पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने कहा, उन्हें मार दिया जाएगा या पकड़ लिया जाएगा। बुधवार तड़के हमलावरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया, जिससे 53 वर्षीय मोइसे की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई।

अज्ञात बंदूकधारियों ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे पोर्ट-ऑ-प्रिंस में राष्ट्रपति के निजी आवास में प्रवेश किया। राष्ट्रपति मारे गए, लेकिन प्रथम महिला मार्टीन बच गई और उन्हें फ्लोरिडा ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है।

चार्ल्स ने बुधवार देर रात टेलीविजन पर एक बयान में कहा, चार संदिग्ध लोग मारे गए (और) दो हमारे नियंत्रण में हैं। बंधक बनाए गए तीन पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH