RegionalTop NewsUttar Pradesh

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार, पीजीआई पहुंचकर सीएम योगी ने जाना हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं।

बता दे कि लोहिया संस्थान में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रविवार को पीजीआई शिफ्ट किया गया था। यहां क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में उनका इलाज चल रहा है।

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई बड़े नेताओं ने पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल लिया। नड्डा द्वारा बोलने पर उन्होंने आंखें खोलीं और इशारे से कुछ प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल्याण सिंह के बेटे व सांसद राजवीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।

सीएम योगी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी। उन्होंने ट्वीट किया,  आज SGPGI, लखनऊ में मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री बीएल संतोष जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन जी के साथ आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी का कुशल क्षेम जाना। प्रभु श्री राम से कामना है कि श्री कल्याण सिंह जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique