City NewsUttar Pradeshलखनऊ

मिशन यूपीः प्रियंका गांधी पहुंची लखनऊ, लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी में अपनी पार्टी की जड़े मजबूत करने और कांग्रेस पार्टी के संगठन में जान फूंकने के लिए लखनऊ पहुंची हैं। प्रियंका गांधी यहां तीन दिनों तक रहेंगी और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगी। प्रियंका गांधी के स्वागत में एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और प्रियंका गांधी ही मुख्य विपक्ष हैं। अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस लगातार यूपी में कानून व्यवस्था, किसान और अन्य बड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से उठा रही है। वह फिर चाहे हाथरस की बेटी को को इंसाफ दिलाने की बात हो या उम्बा में किसानों पर हुए अत्याचार की घटना, प्रियंका गांधी की हमेशा नजर उत्तर प्रदेश पर रही है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं. लंबे वक्त से प्रियंका लगातार यूपी को लेकर एक्टिव हैं। हाल ही के दिनों में उन्होंने लगातार यूपी यूनिट के साथ कई वर्चुअल मीटिंग भी की हैं।

अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस लगातार यूपी में कानून व्यवस्था, किसान और अन्य बड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से उठा रही है। वह फिर चाहे हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने की बात हो या उम्बा में किसानों पर हुए अत्याचार की घटना, प्रियंका गांधी की हमेशा नजर उत्तर प्रदेश पर रही है।

दौरे से पहले प्रियंका का मोदी-योगी पर वार

अपने उत्तर प्रदेश दौरे से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन वाराणसी में यूपी सरकार की तारीफ की, इसी मसले पर प्रियंका गांधी ने लिखा कि मोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे।

=>
=>
loading...