RegionalSpiritualUttar Pradesh

नागपंचमी के त्योहार पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

लखनऊ। आज यानी 21 अगस्त को पूरे देश में नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में इस धर्म का खास महत्व है। पौराणिक काल से ही सांपों को देवता के रूप में पूजा की जाती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को नाग पंचमी के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘पावन पर्व ‘नाग पंचमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई व अनंत शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सौभाग्य लाए, यही प्रार्थना है।

हिन्दू धर्म के अनुसार, सावन का महीना पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है और सावन के महीने का सबसे प्रमुख त्योहार नाग पंचमी को माना गया है।

मान्यता है कि इससे नाग देवता की घर-परिवार पर कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सांपों की पूजा करने और उन्हें दूध पिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH