RegionalTop NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने गाजीपुर के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजीपुर के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया।

सीएम सुबह 10.32 बजे गहमर इंटर कॉलेज पहुंचे। 11 बजे तक राहत सामग्री वितरण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया ब्रीफिंग की।

इसके बाद सीएम योगी ने जनपद गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बता दें कि यूपी में नदियों में पानी बढ़ने से 24 जिलों में बाढ़ आ गई है। पानी की कमी के लिए जाना जाने वाला बुंदेलखंड भी बाढ़ की तबाही झेल रहा है। वहीं मिर्जापुर और प्रयागराज में जिंदगी सैलाब की कैद में है।

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के साथ ही इसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। 8 तारीख से ही गंगा और यमुना दोनों नदियां अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रिहायशी इलाकों में गंगा का पानी भरने से लोग दाने दाने को मोहताज हो गए हैं।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique